कोरोनावायरस / हरियाणा में 8 नए मामले आए, अब कुल 161 संक्रमित, बहादुरगढ़ में नर्स तो कैथल मदरसे में 9 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला

हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, गुरुवार को 8 नए मामले सामने आए हैं। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में एक नर्स पॉजिटिव मिली है। वहीं पंचकूला में दो जमाती संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कैथल में संक्रमित मिला मरीज 9 वर्षीय बच्चा है, जो बिहार का रहने वाला है और मदरसे में पढ़ने के लिए कैथल से आया था। बच्चा मदरसा संचालक के संपर्क में आया था, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। इसके बाद कैथल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। वहीं अम्बाला में अब तक मिले 7 मरीजों में से 5 जमाती हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 161 हो गई है। 


बहादुरगढ़ की कोरोना पॉजिटिव नर्स दिल्ली में हुई भर्ती
बहादुरगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव स्टाफ नर्स बहादुरगढ़ की रहने वाली है लेकिन उसका संबंध दिल्ली से है। महिला दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में स्टाफ नर्स है, वहीं कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए वह संक्रमित हो गई। कोरोना की संभावना को देखते हुए महिला ने खुद को आइसोलेशन में भी रखा हुआ था। बुधवार देर रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर महिला को दिल्ली अग्रसेन अस्पताल में ही शिफ्ट कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए 6 लोगों को बहादुरगढ़ के आइसोलेशन सेंटर में सर्विलांस पर रखा गया है। सभी के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


हरियाणा में 5 स्वास्थ्यकर्मी हुए संक्रमित
हरियाणा के कुल कोरोना मरीजों में 5 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। सबसे पहला केस पंचकूला से आया था। जहां कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करते हुए एक स्टाफ नर्स पॉजिटिव हो गई थी। इसके बाद पानीपत की एक नर्स गुरुग्राम में ड्यूटी करते हुए संक्रमित हो गई थी। करनाल में एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स भी कोरोना मरीज का इलाज करते हुए संक्रमित हुई थी। इसके बाद अब बहादुरगढ़ में एक नर्स संक्रमित पाई गई है। 


पंचकूला में दो जमाती संक्रमित
पंचकूला में गुरुवार को सामने आए दो मामलों के बाद यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 4 हो गया है। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने इसकी पुष्टि की है। पंचकूला के नाडा साहिब में क्वारैंटाइन में रखे गए जमातियों में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ट्रेस कर रही है। 


हरियाणा में अब कुल 109 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 109 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, पंचकूला में 2, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।  


10 विदेशी 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।


हरियाणा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 161
हरियाणा के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 38 मरीजों के साथ नूंह जिला पहले नंबर पर है। गुरुग्राम में 32, पलवल में 28, फरीदाबाद में 28, पानीपत में 4, अम्बाला में 7, भिवानी में 2, कैथल में 2, सिरसा में 3, पंचकूला में 4, हिसार में 1, झज्जर (बहादुरगढ़) में 1, रोहतक में 1, करनाल में 5, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1 और सोनीपत में 2 पॉजिटिव मरीज सामने आया है। हरियाणा के 22 जिलों में से 17 जिलों तक कोरोनावायरस पहुंच गया है। 


18 मरीज हुए ठीक
अभी तक 17 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में ही हैं। यहां से 9 मरीज, पानीपत में 4, फरीदाबाद में 2, हिसार में 1, सोनीपत में 1 और पलवल में 1 मरीज ठीक हुआ है।



Popular posts
फेक न्यूज / अफवाह: कोरोना रोकने को एमबीबीएस इंटर्न की भर्ती होगी;  हकीकत : एमसीआई ने पत्र जारी नहीं किया यह ठगी का प्रयास
छत्तीसगढ़ के आश्रय स्थल की ग्राउंड रिपोर्ट / जिनकी सुबह रोजी-रोटी की तलाश के साथ शुरू होती थी, अब योग, खेल और संगीत के लुत्फ में बीत रहा उनका लॉकडाउन
लॉकडाउन बढ़ाने की शुरुआत / ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, ऐसा करने वाला पहला राज्य; सीएम की केंद्र से अपील- ट्रेन और हवाई सेवा भी शुरू न करें
भोपाल / सेंट्रल जेल में दो गुट भिड़े: जुबेर की गर्लफ्रेंड मुन्ना से मिलकर चली जाती थी, इसलिए हुआ खूनी संघर्ष